17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2007 T20 वर्ल्ड कप में धोनी की जगह युवराज सिंह को थी कप्तान बनने की उम्मीद

तौर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बेंचमार्क सेट किया। हालांकि जब भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को कप्तान के रूप में चुना तो युवराज सिंह को काफी हैरानी हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 10 Jun 2021, 5:41 PM IST

dhoni_and_yuvraj.png

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने नई ऊंचाइयों को छुआ। धोनी ने अपनी सबसे बड़ी सफलता की शुरुआत वर्ष 2007 के टी20 वर्ल्ड कप से की। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और धोनी ने अपनी सफलता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया। बतौर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बेंचमार्क सेट किया। हालांकि जब भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को कप्तान के रूप में चुना तो युवराज सिंह को काफी हैरानी हुई थी। हाल ही उन्होंने इस बारे में बात की और कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि धोनी को कप्तानी सौंपी जाएगी।

युवराज ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन
वर्ष 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था और खिताब अपने नाम किया था। इसमें युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। युवराज टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी थे और धोनी की कप्तानी में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में के कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं युवराज सिंह ने एक पोडकास्ट में कहा कि इसी साल वनडे वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम शुरुआत में ही बाहर हो गई थी।

यह भी पढ़ें— मैच में शतक जड़ने पर भारतीय क्रिकेटरों को बोनस में मिलते हैं 5 लाख रुपए, जानिए मैच फीस के बारे में

कप्तान बनाए जाने की उम्मीद कर रहे थे
युवराज सिंह ने कहा कि वनडे वर्ल्ड में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट में काफी उथल-पुथल मचा हुआ था। इसके बाद टीम इंडिया को एक महीने के लिए आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना था। वहीं दो महीने के इंग्लैंड दौरे पर भी टीम को जाना था। युवराज ने कहा कि उन्हें 4 महीने के लिए घर से दूर रहना था और इसी दौरान टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना था। वहीं युवराज सिंह को उम्मीद थी कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें— टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके नहीं मिलने से नाराज हैं युवराज

युवराज को हुई हैरानी
युवराज ने कहा कि जब मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट के लिए महेन्द्र सिंह धोनी को कप्तान के रूप में चुना तो उन्हें काफी हैरानी हुई क्योंकि युवराज उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें कप्तान बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कप्तान किसी को भी बनाया गया हो उसके बाद हमारा काम था कि हम पूरी तरह से अपने कप्तान को सपोर्ट करें और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करें।