क्रिकेट

Yuvraj Singh: IPL 2027 में नई भूमिका में दिखेंगे युवराज सिंह, दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने की तैयारी

Yuvraj Singh Delhi Capitals: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2027 से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। यह उनके IPL करियर की पहली आधिकारिक कोचिंग भूमिका होगी।
2 min read
• •
Jun 19, 2026
Yuvraj Singh calls out Abhishek Sharma
भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/YUVSTRONG12)

Yuvraj Singh in Delhi Capitals: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज सिंह आईपीएल 2027 से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह आईपीएल में उनकी पहली आधिकारिक कोचिंग जिम्मेदारी होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, जब जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) अगले दो सालों के लिए दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट संभालेगा, तब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली फ्रेंचाइजी के सपोर्ट सेटअप को लीड कर सकते हैं। इसी टीम में युवराज सिंह को भी अहम भूमिका मिलने की संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स के एक सीनियर अधिकारी ने भी इसको कन्फर्म किया है।

युवा खिलाड़ियों को किया तैयार

बता दें, युवराज सिंह ने अब तक किसी आईपीएल टीम के साथ कोचिंग भूमिका नहीं निभाई है, लेकिन पिछले कुछ सालो में उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया है। अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और अब्दुल समद जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने बहुत बेहतरीन तरीके से गाइड किया है। इसके अलावा संजू सैमसन, ऋषभ पंत और प्रियांश आर्या जैसे खिलाड़ियों के साथ भी उन्होंने काम किया है।

युवराज पर थी हर IPL टीम की नजर

युवराज की खास बात यह मानी जाती है कि वह सिर्फ सलाह देने तक सीमित नहीं रहते। वह मैदान पर खिलाड़ियों के साथ समय बिताते हैं, नेट्स के पीछे खड़े होकर उनकी तकनीक पर काम करते हैं और लगातार गाइड करते रहते हैं। यही वजह है कि कई फ्रेंचाइजियां लंबे समय से उनके काम पर नजर बनाए हुए थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज सिंह खिलाड़ियों को सिर्फ ट्रेन नहीं करते बल्कि उन्हें मेंटली (मानसिक रूप से) भी तैयार करते हैं। उनका यही तरीका कई युवा क्रिकेटरों के करियर में मददगार साबित हुआ है।

DC फैंस को यूवी के टीम में आने का इंतजार

दिल्ली कैपिटल्स अगर उन्हें आधिकारिक तौर पर अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल करती है, तो यह टीम के लिए बड़ा कदम माना जाएगा। वहीं युवराज सिंह के लिए भी यह उनके क्रिकेट करियर की एक नई शुरुआत होगी। दिल्ली कैपिटल्स के फैंस अब इस संभावित घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले सीजन में टीम के सपोर्ट स्टाफ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान