Zaka Ashraf : पीसीबी की ओर से नई दस सदस्‍यीय कमेटी का ऐलान कर दिया गया है। जका अशरफ को पीसीबी का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है, जो सिर्फ चार महीने तक ही पीसीबी का कार्यभार संभालेंगे। यानी वर्ल्‍ड कप के बाद पाकिस्‍तान की सरकार एक बार फिर से पीसीबी का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त करेगी।
Zaka Ashraf : एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। जब से से नजम सेठी ने अध्यक्ष पद छोड़ा है, तब से जका अशरफ का नाम चर्चा में बना हुआ था। अब पीसीबी को पूरी तरह से ही बदल दिया गया है। पीसीबी की ओर से नई दस सदस्यीय कमेटी का ऐलान कर दिया गया है। जका अशरफ को पीसीबी का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जो सिर्फ चार महीने तक ही पीसीबी का कार्यभार संभालेंगे। यानी वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की सरकार एक बार फिर से पीसीबी का नया अध्यक्ष नियुक्त करेगी।
पीसीबी की नई मैनेजमेंट कमेटी की पहली बैठक आज ही होगी। इस बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य की नीति के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही जका अशरफ चेयरमैन का पद संभाल सकते थे, लेकिन उनकी दावेदारी को लेकर पाकिस्तान के कई कोर्ट में केस किया गया था। इसलिए पीसीबी का नया चेयरमैन नियुक्त करने में देर हुई है।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से मिला पूर्ण समर्थन
बता दें कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने जका अशरफ को पूर्ण समर्थन दे रखा है। अब वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े सभी फैसले सकते हैं। हालांकि उन्हें कोई भी फैसला लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अंतरिम सहमति लेना जरूरी होगी। क्योंकि पाकिस्तान का पीएम पीसीबी के संरक्षक हैंं।
यह भी पढ़ें : स्मिथ ने आंख पर पट्टी बांधकर थामा बैट, फिर जो किया उसे देखकर उड़ जाएंगे होश
मुख्य चुनाव आयुक्त भी बदला
जका अशरफ के अलावा पीसीबी ने अपनी नई 10 सदस्यीय कमेटी में अशफाक अख्तर, कलिम उल्लाह खान, मुसादिक इस्लाम, अजमत परवेज, खुर्रम सुमरो, ख्वाजा नदीम, जहीर अब्बास, जुल्फिकार मलिक और मुस्तफा रामदे को शामिल किया है। इसके साथ ही पीसीबी का नया मुख्य चुनाव आयुक्त सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद इकबाल को बनाया गया है, जो अहमद शहजाद फारूक राना की जगह लेंगे।
यह भी पढ़ें : स्मिथ आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे राहुल द्रविड़ का ये खास रिकॉर्ड