8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: स्‍टीव स्मिथ जैसा कोई नहीं… आंख पर पट्टी बांधकर थामा बैट, फिर जो किया उसे देखकर उड़ जाएंगे होश

Ashes 2023 : एशेज सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया की टीम आज तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने के इरादे से उतरेगी। इसी बीच ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्मिथ आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jul 2023, 11:16 AM IST

ashes-2023-blindfolded-steve-smith-identify-six-of-his-cricket-bats-amazing-video.jpg

स्‍टीव स्मिथ ने आंख पर पट्टी बांधकर थामा बैट।

Ashes 2023 : एशेज सीरीज 2023 के तहत ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच आज 6 जुलाई को तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने के इरादे से उतरेगी। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के साथ टेस्‍ट में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद कंगारू टीम के हौसले बुलंद हैं। इसी बीच ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्मिथ आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। आंखों पर पट्टी बांधने के बाद स्मिथ ने जो किया है, उसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।


बता दें कि एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट आज लीड्स में खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें आज स्टीव स्मिथ पर होंगी, जो अपने टेस्ट कैरियर का 100वां मुकाबला खेलेंगे। मैदान पर उतरते ही स्मिथ 100 टेस्ट में सर्वाधिक औसत से बल्‍लेबाजी कायम रखने वाले बैट्समैन भी बन जाएंगे। इसके साथ ही वह ऐसे बल्‍लेबाज भी बनेंगे, जिसके नाम 100 टेस्ट में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतक भी दर्ज होंगे।

स्टीव स्मिथ का वीडियो वायरल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर स्‍टीव स्मिथ का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में स्मिथ कह रहे हैं कि उनके पास कई तरह के एक जैसे दिखने वाले बल्ले हैं। हालांकि इनमें थोड़ा-बहुत अंतर है। वह हर मौके पर जरूरत के हिसाब से अलग-अलग बल्‍ले से खेलना पसंद करते हैं। वह आंख बंद करके भी अपने हर बल्ले को पहचान सकते हैं।

यह भी पढ़ें : स्मिथ आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे राहुल द्रविड़ का ये खास रिकॉर्ड


बिना देखे की बल्‍लों की पहचान

क्‍या स्‍टीव स्मिथ आंखें बंद करके भी बल्‍लों को पहचान सकते हैं? यह देखने के लिए उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई। उनके सामने छह अलग-अलग बल्ले टेबल पर रखे गए। सभी पर नंबर लिखे थे और उनसे बारी-बारी से बल्ले की पहचान करने के लिए कहा गया। इसके बाद स्मिथ ने बिना देखे सभी बैट्स को बारी-बारी से हाथ में लेकर बताया कि वह नेट्स में प्रैक्टिस, बिग बैश लीग, टेस्ट और वनडे-टी20 में कौन-कौन से बल्‍ले से खेलते हैं।

यह भी पढ़ें : एशेज के इतिहास में आज साढ़े 16 साल बाद इस दिग्‍गज के बिना खेलने उतरेगी इंग्‍लैंड