क्रिकेट

DRS नहीं होने के बावजूद अफगानिस्तानी गेंदबाज ने कर दी मांग, आईसीसी ने सुना दी बड़ी सजा

ZIM vs AFG T20: दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब पर आईसीसी ने मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया है।

less than 1 minute read

ZIM vs AFG T20: जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताना अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब को भारी पड़ा है। इसके लिए उन पर 15 फसदी जुर्माना लगाया गया है। अफगानिस्तान यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी की थी।

इस बाबत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने बयान में कहा कि अफगानिस्तान के गुलबदीन नैब ने आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया है। इसके लिए उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

गुलाबदीन नैब को खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाने से संबंधित है।

आईसीसी की ओर से जुर्माने के अलावा पूर्व अफगानिस्तान के कप्तान गुलाबदीन नैब के खिलाफ डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया जोकि 24 महीने में पहला अपराध है। क्रिकेटर ने मामले में अपने अपराध और मैच रेफरी पैडी पाइक्रॉफ्ट की ओर से लगाए गए प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया। इसकी वजह से औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

क्या था मामला

जिम्बाब्वे की पारी के 11वें ओवर के दौरान राशिद खान की गेंद पर ताशिंगा मुसेकीवा के खिलाफ पगबाधा की अपील की गई, जिसे अंपायर ने ठुकरा दी। आईसीसी ने कहा, मैच में डीआरएस उपलब्ध नहीं होने के बावजूद गुलाबदीन नैब ने दिखावटी तौर पर झुककर और समीक्षा का अनुरोध करके अंपायर के फैसले पर असहमति प्रदर्शित की।

Also Read
View All
Pak vs Ned Match Weather Report: पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच में आज भारी बारिश के आसार, मैच के साथ धुल सकती हैं पाक की उम्मीदें

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हर्षा भोगले ने की भारतीय क्रिकेट की तारीफ, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने ऐसे कर दिया ट्रोल

हमें कुछ समझ नहीं आ रहा था… Vaibhav Sooryavanshi को बल्‍लेबाजी करता देख खौफजदा थे इंग्लैंड के गेंदबाज, कप्तान ने बताया टीम का हाल

IND vs USA: हर्षित राणा के बाद अब ये दिग्गज तेज गेंदबाज हुआ बीमार, USA के खिलाफ नहीं खेलेगा! मोहम्मद सिराज की वापसी तय

वह किसी से नहीं डरता… भारत को छठा U19 वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी के पिता का बड़ा बयान

अगली खबर