क्रिकेट

न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट मैच से 26 वर्षीय तेज गेंदबाज बाहर

ZIM vs NZ, 2nd Test: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड ने नाथन स्मिथ की जगह ज़ैक फ़ॉल्केस को टीम में शामिल किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Aug 2025, 8:54 PM IST
Nathan Smith
Nathan Smith (Photo Credit - BLACKCAPS @X)

ZIM vs NZ, 2nd Test: जिम्ब्बावे के खिलाफ 7 से 11 अगस्त तक खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब उसके 26 वर्षीय तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ उदर संबंधी समस्याओं के चलते मुकाबले से बाहर हो गए। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि स्कैन से पता चला कि स्मिथ के पेट में खिंचाव है, जिसे ठीक होने में दो से चार सप्ताह लगेंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड ने नाथन स्मिथ की जगह ज़ैक फ़ॉल्केस को टीम में शामिल किया है। ज़ैक फ़ॉल्केस हाल ही में हरारे में हुई त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में विजयी न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे।

ऑकलैंड के बेन लिस्टर को साथी तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के के कवर के रूप में भी बुलाया गया है। विल ओ'रूर्के की बुलावायो में पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की नौ विकेट की जीत के बाद पीठ की जकड़न की निगरानी की जा रही है।

अपना तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाले 27 वर्षीय नाथ स्मिथ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 14 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। हालांकि नाबाद 22 रन की पारी के दौरान चोटिल होने के कारण वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके। उन्होंने डेरिल मिशेल संग दूसरी पारी में 8वें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की थी।

Updated on:
3 Aug 2025, 8:54 PM IST
Published on: