22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज से हुई बड़ी गलती..बचा इंग्लैंड का खतरनाक बल्लेबाज, पूर्व क्रिकेटर ने निकाली भड़ास

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा टेस्ट सीरीज के 5वां और आखिरी मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 3 Aug 2025, 7:21 PM IST

Harry Brook

London: England's Harry Brook plays a shot during Day 4 of the fifth Test cricket match between India and England at The Oval in London on Sunday, August 3, 2025. (Photo: IANS)

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा टेस्ट सीरीज के 5वां और आखिरी मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ऐसे में चौथे दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज की ओर से इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को जीवनदान दिया जाना, भारतीय टीम के लिए महंगा साबित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी इस तरफ इशारा करते हुए कहा कि मोहम्मद सिराज का 19 रन पर हैरी ब्रूक को मौका देना भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।

कैसे चूके मोहम्मद सिराज?

दरअसल, भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 35वां ओवर फेंकने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर हैरी ब्रूक (19 रन) को मोहम्मद सिराज ने जीवनदान दे दिया। हैरी ब्रूक ने पुल शॉट खेला था और गेंद डीप फाइनल लेग में गई। मोहम्मद सिराज ने दौड़ लगाते हुए कैच तो लपक लिया, लेकिन इस दौरान उनका ध्यान बाउंड्री लाइन को लेकर नहीं था। नतीजन, उनका पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया। इसके चलते ना सिर्फ हैरी ब्रूक नॉटआउट करार दिए गए, बल्कि भारत ने छह रन भी दे दिए।

पूर्व क्रिकेटर ने निकाली भड़ास

रिकी पोंटिंग ने लंच ब्रेक के दौरान स्काई स्पोर्ट्स के प्रसारण पर मोहम्मद सिराज पर भड़ास निकालते हुए कहा, "वह बिल्कुल भी नहीं सोच रहा थे… उसे कैच लेने के लिए हिलने की जरूरत नहीं थी, तो यह कितना महंगा हो पड़ सकता है? ब्रुक अभी भी मैदान पर है और गेंदबाजों को बहुत अच्छी तरह से पढ़ लेते हैं। वह टेस्ट मैच में उसी तरह बल्लेबाजी करते हैं जैसे आप टी-20 में एक गेंदबाज को पढ़ने की कोशिश करते हैं।"

रवि शास्त्री ने जताई उम्मीद

वहीं भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को लगता है कि ब्रूक का कैच छोड़ने से मोहम्मद सिराज को दूसरे सत्र में गेंदबाजी का मौका मिलेगा। सिराज में अभी काफी दम बाकी है? उनके बिना यह सीरीज खत्म हो जाती। उन्होंने भारत को दौड़ में बनाए रखा है। उन्हें दोपहर सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। ब्रूक का कैच छूटने से शायद उन्हें प्रेरणा मिलेगी और मुझे यकीन है कि वह आगे भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।"