
Team India (Photo - BCCI)
IND vs ENG 5th Test: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 (Anderson-Tendulkar Trophy 2025) के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे 'करो या मरो' के इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर (former assistant coach Abhishek Nayar) ने भारतीय ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) की इंग्लैंड दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार (3 अगस्त) को बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने कहा, आईपीएल (IPL) मैच के बाद हर मिनट केएल राहुल ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी में बिताया है। टीम में हर क्रम पर खेलने के लिए वह प्रशंसा का हकदार है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यहां उनकी ओर से किए गए बदलावों का खुलासा नहीं कर सकते, लेकिन इंग्लैंड में उनकी बल्लेबाज देखकर खुश हूं।
उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल की समाप्ति के बाद 33 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए समय बर्बाद नहीं किया। उसने बहुत कड़ी मेहनत की है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने बच्चे के जन्म के बाद वह आईपीएल में खेला। उसने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज का महत्व समझता था, इसलिए उसने इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी, जबकि अन्य ऐसा नहीं करते।
अभिषेक नायर ने बताया कि आईपीएल में आखिरी मैच खेलने के बाद हर मिनट सोचता था कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। उसे इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगा, जिसका वह हकदार हैं।
आपको बता दें कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में केएल राहुल दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 5 टेस्ट मैच की 10 पारी में 53.20 की औसत और 49.90 की स्ट्राइक से कुल 532 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्द्धशतक लगाए हैं। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में उनका सर्वोच्च स्कोर 137 रन है, जिसे उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में लगाया था।
Updated on:
3 Aug 2025, 5:15 PM IST
Published on:
3 Aug 2025, 5:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.