क्रिकेट

ZIM vs OMAN: वॉर्म-अप वाला प्रदर्शन दोहराने में फेल हुई ओमान, जिम्बाब्वे ने 81 गेंद में कर दिया खेल खत्म

ZIM vs OMAN Highlights: कोलंबो के सिंहलेज स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के 8वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से रौंद दिया।

2 min read
Feb 09, 2026
जिम्बाब्वे बनाम ओमान (फोटो- IANS)

ZIM vs OMAN T20 World Cup 2026 Highlights: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मुकाबलों में ओमान ने श्रीलंका ए और जिंबॉब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, जैसे ही मेन टूर्नामेंट शुरू हुआ, वह अपने प्रदर्शन को दोहराने में पूरी तरह से फेल हो गई। जिंबॉब्वे के खिलाफ सिंहलेज स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में ओमान की टीम को जिंबॉब्वे ने 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम सिर्फ 103 रन पर ढेर हो गई। इस लक्ष्य को जिंबॉब्वे ने दो विकेट खोकर 81 गेंदों में ही हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें

मैदान के बाहर सूर्या का खिलाड़ियों के साथ कैसा रहता है व्यवहार? कोच गौतम गंभीर ने बता दी असलियत

27 रन पर ढेर हुई ओमान की आधी टीम

मुकाबले की शुरुआत में जिंबॉब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओमान की शुरुआत बेहद खराब रही और वार्म-अप मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आमिर कलीम सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान जतिंदर सिंह भी केवल 5 रन ही बना सके। इसके बाद अगले दोनों बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके। आलम यह था कि 27 रन पर ओमान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद सुफियान मोहम्मद और विनायक शुक्ला ने छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। आखिरी ओवरों में नदीम खान ने 20 रन बनाकर टीम को 100 के पार पहुंचाने में मदद की।

104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबॉब्वे की शुरुआत धमाकेदार रही। ब्रायन बेनेट ने 36 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए, जबकि मारूमनी ने 11 गेंदों में 21 रन जड़े और डिओन मायर्स खाता भी नहीं खोल सके, लेकिन ब्रैंडन टेलर ने 31 रनों की पारी खेली। बचा हुआ काम सिकंदर राजा ने कर दिया और जिंबॉब्वे को 14वें ओवर में ही जीत दिला दी। इस जीत के साथ जिंबॉब्वे की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि ग्रुप डी में श्रीलंका दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपना आगाज नहीं किया है। वहीं, आयरलैंड और ओमान की टीमों को एक-एक हार का सामना करना पड़ा।

Also Read
View All

अगली खबर