क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, श्रीलंका के खिलाफ किए बड़े कारनामे

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली और वह नाबाद लौटे। बेनेट टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे की ओर से अब सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

2 min read
Feb 19, 2026
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Zimbabwe vs Sri Lanka T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर किया है। गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 38वें मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी। श्रीलंका से मिले 179 रनों के लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर के साथ ही जिम्बाब्वे ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: सुपर-8 मुकाबलों से पहले भारत को इन कमजोरियों पर करना होगा काम, नहीं मुश्किल होगी सेमीफाइनल की राह

फुल मेंबर्स के खिलाफ 5वीं जीत

टी20 इंटरनेशनल में यह जिम्बाब्वे का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 7 छक्के जमाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम की ओर से एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्के भी हैं। टी20 वर्ल्ड कप में यह जिम्बाब्वे की फुल मेंबर देश के खिलाफ कुल पांचवीं जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने आयरलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को दो बार पटखनी दी है।

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली और वह नाबाद लौटे। बेनेट टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे की ओर से अब सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीन विलियम्स की बराबरी कर ली है। बेनेट और विलियम्स ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 12 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है।

कोलंबो में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 178 रन लगाए। टीम की तरफ से शानदार फॉर्म में चल रहे पथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए।

सिकंदर रजा का ऑलराउंड खेल

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। मारुमानी 34 रन बनाकर आउट हुए। रयान बर्ल ने 12 गेंदों में 23 रन बनाए। हालांकि, कप्तान सिकंदर रजा ने बेनेट का अच्छा साथ निभाया और तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। रजा ने 26 गेंदों में 45 रन बनाए। वहीं, बेनेट 8 चौके की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश ने T20 वर्ल्डकप 2028 के लिए किया क्वालीफाई, सुपर 8 से बाहर होने वाली इन टीमों का भी टिकट कन्फर्म

Also Read
View All

अगली खबर