क्राइम

देहरादून: नाबालिग की रेप और हत्या, कत्ल से पहले आरोपी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट्स को नोच डाला

झोपड़ी में 11 साल की नाबालिग का शव बरामद हुआ था। बच्ची के शव को ईटों के बीच में सीमेंट के कट्टों से ढका कर रखा हुआ था।
2 min read
Raped
देहरादून: नाबालिग की रेप और हत्या, कत्ल से पहले आरोपी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट्स को नोच डाला

देहरादून। देव भूमि उत्तराखंड से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक हैवान शख्स ने इंसानियत को तार-तार कर दिया है। देहरादून के साहसपुर गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ एक 32 साल के व्यक्ति ने रेप किया, फिर मासूम की हत्या भी कर दी। पुलिस ने आरोपी को तिमली के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम को बनाया हवस का शिकार, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

मासूम के प्राइवेट पार्ट को नाखूनों से नोचा
बच्ची के साथ आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मासूम की हत्या से पहले आरोपी ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट्स पर भी हमला किया। मासूम की शर्मगाह पर नाखूनों के निशान मिले हैं। बता दें कि शनिवार को पुलिस को सभावाला स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के पास बनी झोपड़ी में 11 साल की नाबालिग का शव बरामद हुआ था। बच्ची के शव को ईटों के बीच में सीमेंट के कट्टों से ढका कर रखा हुआ था।


चॉकलेट देकर बच्ची को फंसाया

खबरों के मुताबिक शनिवार दोपहर बच्ची अपने दोस्तों के साथ कॉलेज कैंपस में खेल रही थी। आरोपी जयप्रकाश तिवारी पुत्र रामजस तिवारी निवासी ग्राम निमकपुरा थाना कुम्हारगंज जिला फैजाबाद, उत्तर प्रदेश ने बच्ची को चॉकलेट दी। बाकी बच्चों को उसने वहां से चले जाने के लिए कहा। आरोपी तिवारी ने बच्ची को और चॉकलेट का वादा कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद झोपड़ी में आरोपी ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मासूम को दर्द बर्दाश्त ना हुआ तो उसकी तड़प चीखों में तब्दील होने लगी। पीड़िता जोर-जोर से चीखने लगी। बच्ची की चीखों से आरोपी डर गया उसने बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़िता के परिवारवालों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया तो वह कहीं नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बच्ची के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी जयप्रकाश को तिमली जंगल के इलाके से धरदबोचा। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Published on:
30 Jul 2018 11:10 am
Also Read
View All
जयपुर: पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर करोड़ों की डकैती डालने वाला बदमाश अरेस्ट, भोपाल का डकैत रच रहा था नई साजिश

Chittorgarh: कर्ज में डूबा तो शुरू कर दी अफीम की तस्करी, जानें कौन है राजस्थान का 8वीं पास टॉप इनामी तस्कर

Chain Snatching in Surguja: जगन्नाथ रथ यात्रा देखने गईं सास-बहू समेत 3 महिलाओं के गले से सोने की चेन और जीउतिया पार, 2 महिलाएं गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में GST का बड़ा एक्शन, 53 करोड़ की बोगस बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी ITC के बड़े खेल का खुलासा

Prisoner Died: पत्नी की हत्या करने वाले विचाराधीन बंदी को लाया गया था अंबिकापुर सेंट्रल जेल, दूसरे दिन हुई मौत