पुलिस के मुातबिक मामला सुल्तानपुरी का है, जहां की रहने वाली लड़की अपने 18 वर्ष के दोस्त और कथित प्रेमी के साथ भागकर हरिद्धार चली गई थी। जहां कुछ दिन बिताने के बाद ये दोनों लौटकर दिल्ली आए और पुरानी दिल्ली स्थित एक इलाके में रहने लगे। यहां इनकी मुलाकात रवि नाम के एक युवक से हुई जिसने लड़की के प्रेमी को नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने गाजियाबाद स्थित अपने घर ले गए। घर पर पहले से ही रवि के साथ रह रही लिव इन पार्टन रिंकी मौजूद थी। दूसरे दिन रवि लड़की के प्रेमी को नौकरी के लिए गुरुग्राम ले गया।