श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को खदेड़ने का अभियान चल रहा है, लेकिन आतंकियों के हौलसे अब भी बुलंद हैं। आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है। दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने घर में घुसकर एक सीआरपीएफ कर्मी की हत्या कर दी। जवान का नाम नसीर अहमद राठेर था। नसीर अहमद सीआरपीएफ की 134वीं बटैलियन में थे और वह छुट्टी पर चल रहे थे।