यहां का है मामला
ये मामला बिसौली कोतवाली इलाके का है। यहां की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ कस्बा के ही कोल्ड स्टोर में काम करती थी, बीती शाम कोल्ड स्टोर के ठेकेदार ने पीड़िता को अरबी बीनने के बहाने कमरे में जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया, जब पीड़िता की हालत बिगड़ गई, तो उसको छोड़ कर फरार हो गया। किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची जहां उसने अपनी आप बीती बताई। गंभीर अवस्था में लड़की के परिजनों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुये उसे भर्ती कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर थाने में मुकदमा भी दर्ज हो गया है।