क्राइम

Delhi Government का दावा- CCTV की वजह से Kidnappers के चुंगल से छूटा 8 साल का बच्चा

दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में CCTV की वजह से 8 साल का एक बच्चा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट गया CCTV की वजह से दिल्ली पुलिस को अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाने में बड़ी मदद मिली, घबराए बदमाशों ने बच्चे को छोड़ दिया
2 min read
Delhi Government का दावा- CCTV की वजह से Kidnappers के चुंगल से छूटा 8 साल का बच्चा
Delhi Government का दावा- CCTV की वजह से Kidnappers के चुंगल से छूटा 8 साल का बच्चा

नई दिल्ली। दिल्ली ( delhi kidnapping case ) के सुंदर नगरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां CCTV की वजह से 8 साल का एक बच्चा पांच दिन बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट गया है। दरअसल, CCTV की वजह से दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) को अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाने में बड़ी मदद मिली, जिससे घबराए बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से बच्चे को छोड़ दिया। इस पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ( Delhi Government ) ने राजधानी में CCTV लगाने की अपनी योजना को सफल बताया है। वहीं, बदमाशों के पासे लौटे बच्चे के पिता ने कहा कि बच्चा चोरों के गैंग ( Kid thief gang ) ने मेरे बेटे का अपहरण कर लिया था। बच्चा लगभग पांच दिनों तक बदमाशों के शिकंजे में रहा, लेकिन उनको एक बार भी फिरौती के लिए कॉल नहीं किया।

बच्चे के पिता ने कहा कि अपहरणकर्ता उसके बेटे को मेरठ लेकर गए थे। अपहरणकर्ता उसको बेचने की फिराक में थी। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने मेरठ की एक दुकान से बच्चे के लिए दो जोड़ी कपड़े भी खरीदे और उसको बच्चों वाली एक साइकिल भी खरीद कर दी। पिता ने आगे बताया कि अपहरणकर्ताओं ने मेरे बेटे को किसी सड़क के किनारे स्थित एक ढाबे पर रखा था। इसके साथ ही वहां चार और बच्चे भी रखे गए थे। मेरे बेटे ने बताया कि उन चारों को भी उन्होंने कहीं से चोरी किया था।

वहीं, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ( Cabinet Minister in Delhi Government Rajendra Pal Gautam ) ने इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Chief Minister Arvind Kejriwal ) को धन्यवाद दिया। राजेंद्र ने कहा कि घटनास्थल के पास लगा CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर इतना वायरल किया गया कि अपहरणकर्ता इससे बुरी तरह से घबरा गए औरा बच्चे को छोड़ने पर मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में CCTV की वजह से कई वाहन चोर पकड़े गए। मंत्री ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देते हुए कहा कि सीएम की मेहनत, दूरदर्शिता और लगन से इस योजना को साकार किया जा सका। आज उसके सुखद परिणाम सबके सामने हैं।"

कैबिनेट मंत्री गौतम ने यह भी कहा कि पुलिस के पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को छोड़ दिया और बच्चा 17 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे अकेले ही घर पहुंचा। उसे किसी ने घर के बाहर तक छोड़ा या नहीं, इसका खुलासा करना अभी सही नहीं है, क्योंकि ये जांच का विषय है।"

Updated on:
28 Aug 2020 08:23 am
Published on:
27 Aug 2020 11:26 pm