वहीं, गुरुवार को भायकला में तीन मंजिला मिश्रा बिल्डिंग के गिरने से मौत के मुंह में समाने वाली नूर कुरैशी और आलिया कुरैशी हैं। इन दोनों को घटना के बाद जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत लाया बताया। इसी तरह की घटनाएं देवनार और चेम्बूर में भी हुईं। चेम्बूर में 54 साल की तुलसाबाई अम्बहोरे को गम्भीर चोट लगी है। गेवनार के गौतम नगर में हुई घटना में एक महिला घायल हुई है, जिसे शताब्दी अस्पताल में दाखिल किया गया है।