क्राइम

नेहरू पर टिप्पणी करने पर अभिनेत्री पायल रोहतगी गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पायल रोहतगी पर मोती लाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप पायल रोहतगी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी

less than 1 minute read
fffffff.png

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल रोहतगी पर मोती लाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। पायल रोहतगी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी। अभिनेत्री ने अपने फेसबुक पेज पर बताया कि राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो बनाने के लिए उनको गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पायल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

फेसबुक पेज पर जानकारी देते हुए पायल ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने गूगल से मिली जानकारी के आधार पर बनाया था, बावजूद इसके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने सदर थाने में अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पायल को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। अब उनकी जमानत अर्जी पर कल यानी सोमवार को सुनवाई होगी।

वहीं, बूंदी के पुलिस कप्तान ममता गुप्ता ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बूंदी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर अहमदाबाद से बूंदी लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पायल रोहतगी के खिलाफ पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर टिप्पणी के चलते आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में केस दर्ज किया गया था।

Updated on:
15 Dec 2019 05:10 pm
Published on:
15 Dec 2019 12:51 pm