क्राइम

चैनल हेड की संदिग्ध हालात में मौत, कार में पड़ा मिला शव

आंध्र प्रदेश में एक मशहूर न्यूज चैनल के हेड की मौत की खबर सामने आई है। यहां एक तेलुगू चैनल के माल‍िक की रहस्यमय हालातों में मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2019, 11:48 AM IST
Andhra pradesh news
चैनल हेड की संदिग्ध हालात में मौत, कार में पड़ा मिला शव

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में एक मशहूर न्यूज चैनल के हेड की मौत की खबर सामने आई है। यहां एक तेलुगू चैनल के माल‍िक की रहस्यमय हालातों में मौत हो गई। उनका शव उनकी ही कार से बरामद हुआ। चैनल हेड का शव मिलने ही पुल‍िस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार चैनल हेड की हत्या का भी शक जता रही है।

जानकारी के अनुसार एक लोकल टीवी चैनल एक्सप्रेस टीवी के चेयरमैन और कोस्टल बैंक के एमडी च‍िगुरपत‍ि जयराम का शव उनकी कार से बरामद हुआ है। जबकि कार का ड्राइवर मौके से गायब मिला। यह घटना आंध्र प्रदेश के नंदीगांव की बताई जा रही है। शव मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास और नेशनल हाइवे के कई टोल टैक्सों के सीसीटीवी फुटेज च‍ेक कर रही है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए मामले का कोई सुराग लग सकता है।

पुलिस के अनुसार कार से बीयर, पानी की बोतल और कुछ ट‍िश्यू पेपर म‍िले हैं। पुल‍िस बोतलों से फ‍िंगर प्र‍िंट्स उठाने और मिले सामाज की जांच में जुटी है। मीड‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार जयराम 2017 में उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब पुल‍िस ने उन्हें एक मामले में ग‍िरफ्तार क‍िया था। जयराम पर कंपनी के कर्मचारियों को वेतन न देने का आरोप था।

Published on: