25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: कोर्ट में तलाक पर सुनवाई के दौरान गायब रहे तेज प्रताप और ऐश्वर्या, परिवार ने साधी चुप्पी

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के तलाक मामले में गुरुवार को पटना के परिवार न्यायालय में सुनवाई हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Feb 2019, 9:55 AM IST

 Tej Pratap

बिहार: कोर्ट में तलाक पर सुनवाई के दौरान गायब रहे तेज प्रताप और ऐश्वर्या, परिवार ने साधी चुप्पी

नई दिल्ली। राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के तलाक मामले में गुरुवार को पटना के परिवार न्यायालय में सुनवाई हुई। लेकिन ताज्जुब की बात यह रही कि सुनवाई के दौरान तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय दोनों ही नदारद रहे। जबकि लालू परिवार के साथ-साथ तेज प्रताप और ऐश्वर्या दोनेां ही इस मामले को लेकर चुप्पी साधे रहे।

एनडीए की बैठक में अनुप्रिया पटेल ने उठाया यूनिवर्सिटीज में रोस्टर सिस्टम मुददा, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

अगली सुनवाई 18 फरवरी को मुकर्रर

दरअसल, गुरुवार को तलाक मामले में सुनवाई के दौरान राजद नेता तेज प्रताप और ऐश्‍वर्या दोनों के वकील कोर्ट में हाजिर हुए। हालांकि कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभी तक तेज प्रताप हाजिर होते रहे हैं। लेकिन इस बार तेजप्रताप यादव के वकील ही पेश हुए। अब कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 18 फरवरी को मुकर्रर की है। इसके साथ ही अदालत ने तेजप्रताप और ऐश्‍वर्या दोनों को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

दिल्ली के साउथ इंडियान रेस्टोरेंट में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, लंच के बाद लोगों से की बातचीत

पटना की एक स्थानीय अदालत में लगाई थी अर्जी

आपको बता दें कि शादी के 6 माह बाद ही तेज प्रताप यादव और पत्नी एश्वर्या राय के संबंध तलाक तक पहुंच गए। तेज प्रताप ने पत्नी से तलाक के लिए पटना की एक स्थानीय अदालत में अर्जी लगाई थी। अर्जी में तेज प्रताप ने तलाक लेने की वजह पत्नी के साथ तालमेल न होना बताया था। इसके साथ ही तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या पर उनको तलाक के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया था। अर्जी में कहा गया था कि ऐश्वर्या शादी के बाद से ही अपने पिता चंद्रिका राय को छपरा लोकसभा सीट से टिकट दिलाने का दबाव बनाती आ रही थी।