
सलमान से लेकर शाहरूख तक को धमका चुका रवि पुजारी, जाने कैसे बना अंडरवर्ल्ड डॉन
नई दिल्ली। आतंक का पर्याय बने अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से पकड़ा गया है। एक ओर जहां यह मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, वहीं फिल्मी जगत के लिए यह खबर राहत लेकर आई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि रवि पुजारी बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान से लेकर सलमान खान तक को धमकी दे चुका है। पुजारी के एक फोन से पूरा बॉलीवुड कांपने लगता था। वो रवि पुजारी ही है, जिसने गायक अरिजीत सिंह से 5 करोड़ रुपए की मांग की थी।
छोटा राजन के लिए काम करता था काम
दरअसल, रवि पुजारी शुरुआत में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के लिए काम करता था। यह बात उस समय की है, जब अंडरवर्ल्ड आर्थिक नगरी मुंबई में अपनी जड़े जमा रहा था। तब रवि पुजारी एक सुपारी किलर की तरह काम करता था और छोटा राजन के लिए हत्याओं की सुपारी लेता था। कुछ ही समय में पुजारी छोटा राजन के बेहद करीबी लोगों में से एक बन गया था। जबकि रोहित वर्मा की छोटा राजन से नजदीकी पुजारी को फूटी आंख नहीं सुहाती थी। तभी 1992 में छोटा राजन पर जब बैंकॉक में हमला हुआ तो उसमें रोहित वर्मा मारा गया। रोहित वर्मा की मौत के बाद जब 1993 मुंबई में सीरियल ब्लॉस्ट हुए और दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन अलग हुए। तब रवि पुजारी ने अपना अलग गैंग बना लिया और बैंकॉक चला गया।
मुंबई के बिल्डरों से पैसे वसूलता था रवि पुजारी
पुजारी के परीवारिक रिकॉर्ड की बात करें तो उसको एक बेटा है। पुजारी की पत्नी का नाम पद्मा पुजारी है। पद्मा को 2005 में पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी कागजात लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही उसको जमानत पर छोड़ दिया गया था। जानकारी के अनुसार जमानत पर रिहाई के 6 माह बाद ही वह मंगलौर से फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश चली गई। पुजारी का भाई मुंबई में एक जांच लेबोरेटरी चलाता है। रवि पुजारी का नाम 1990 में सुर्खियों में तब आया जब उसने बाला जॉल्टे नाम के गैंगस्टर की हत्या कर दी। इसके साथ ही मशहूर बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की हत्या का आरोप भी पुजारी पर लगा था। पुलिस सूत्रों की माने तो आज भी पुजारी मुंबई के बिल्डरों से पैसे वसूलता था।
Updated on:
1 Feb 2019, 10:56 AM IST
Published on:
1 Feb 2019, 10:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.