क्राइम

Haryana News: गुरुग्राम में मस्जिद पर हमला, नमाज पढ़ने आए लोगों से मारपीट, दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज

देश की राजधानी से सटे हरियाणा की मेट्रो सिटी गुरुग्राम से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार करीब 200 लोगों ने एक मस्जिद को घेरकर उसपर हमला कर दिया। इस दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों से मारपीट भी की गई।
2 min read
gurugram_namaz_row.jpg
Antisocial Elements Attacked on Mosque in Gurugram Namazis were Assaulted

बीते कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्से में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। अभी हाल ही में कर्नाटक के शिवमोग्गा में दो समुदाय के बीच तनाव बढ़ा था। पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद कई हिस्सों में धार्मिक सौहार्द बिगड़ने वाले छिटपुट घटनाएं सामने आई थी। अब हरियाणा की मेट्रो सिटी गुरुगांव से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का एक बड़ा मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरग्राम में एक मस्जिद पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ने आए लोगों से बदसलूकी भी की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ नमाजियों से गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। इधर मस्जिद पर हमले की बात फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज किया है। मस्जिद पर हमले के आरोपी हिंदू हैं।


मस्जिद पर हमले की यह घटना गुरुग्राम के साइबर सिटी में भोड़कलां नामक स्थान पर हुआ। जानकारी के अनुसार इस इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग बहुत कम है। बताया गया कि बुधवार शाम भोड़कलां में करीब 200 लोगों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान मस्जिद में घुसकर असामाजिक तत्वों ने नमाज पढ़ रहे लोगों से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही नमाजियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मस्जिद में बाहर से ताला मारकर चले गए।


जब नमाजियों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो स्थानीय पुलिस जल्द घटनास्थल पर पहुंची। फिर स्थानीय नमाजी सूबेदार नजर मोहम्मद की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मस्जिद पर हमला करने वाले वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश चौहान, अनिल भदौरिया, संजय व्यास सहित गांव के अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
13 Oct 2022 05:05 pm