क्राइम

गणतंत्र दिवस पर असम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव में धमाके, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

असम के दो जिलों (डिब्रूगढ़ और चराइदेव) में जोरदार धमाके की खबर धमाके की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2020, 3:07 PM IST
गणतंत्र दिवस पर असम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव में धमाके
गणतंत्र दिवस पर असम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव में धमाके

नई दिल्ली। एक ओर जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस ( Republic Day ) की खुशियों में डूबा है, वहीं असम के दो जिलों (डिब्रूगढ़ और चराइदेव) में जोरदार धमाके की खबर सामने आई है।

धमाके की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार घटना डिब्रूगढ़ ( Dibrugarh ) के ग्राहम बाजार के पास की बताई जा रही है। पहला धमाका नेशनल हाईवे 37 के पास एक दुकान में हुआ, जबकि कुछ ही देर बार असम के चराइदेव जिले के सोनारी क्षेत्र से धमाके की खबर आई।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सोमवार को चराइदेव जिले में बम धमाका हुआ था।

यह धमाका रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे असम के सोनारी स्थित सपेकाटी इलाके के पास धूदर अली में हुआ था।

Updated on:
26 Jan 2020, 3:07 PM IST
Published on: