क्राइम

बिहार : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव कमरे में दफनाया और सो गई

बिहार मके गया में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को अपने कमरें में दफना दिया।
2 min read
Jul 17, 2018
gaya murder
बिहार : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव कमरे में दफनाया और सो गई

नई दिल्ली।बिहार में एक महिला द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति ही हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। महिला पर हत्या करने बाद शव को अपने ही कमरे में दफनाने का आरोप लगा। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि घटना गया जिले के बारचट्टी थाना क्षेत्र का है।

महिला ने प्रेमी साथ मिलकर की पति की हत्या

पुलिस के अनुसार, हाहेसाड़ी गांव निवासी बासो तुरी की हत्या का आरोप उसकी ही पत्नी जमुनी देवी और उसके प्रेमी पर लगा है। बासो तुरी के भतीजे महेंद्र तुरी ने बाराचट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि एक सप्ताह पूर्व मंगलवार को उसके चाचा बासो तुरी के घर गांव के ही कुछ लोगों के साथ खाने का इंतजाम था। उसी दिन से उसके चाचा गायब हो गए।

हत्या कर शव अपने कमरे में दफना दिया

आरोप है कि जमुनी देवी ने अपने पति की हत्याकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव को घर के ही एक कमरे में ही दफना दिया और वहीं सोने लगी। चूंकि शव अधिक गहराई पर नहीं दफन था इसलिए तीन-चार दिनों के बाद दुर्गंध आने लगी। राज खुल जाने के डर से जमुनी ने गांव की सरपंच देवंती देवी को रिश्वत का लालच देकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी दी।

आरोपी की निशानदेही पर दफनाए गए शव को निकाला गया

बाराचट्टी के थाना प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम आरोपी की निशानदेही पर दफनाए गए शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि बासो तुरी भी कुछ ही दिन जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

मामले की जांच जारी

उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी जमुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, हत्या के आरोप में तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
17 Jul 2018 03:25 pm