क्राइम

बिहार: ‘मनसे ने पृथ्वी शॉ को दी क्रिकेट छोड़ने की धमकी’, बचाव में उतरे कांग्रेस सांसद

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का आरोप है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को खेल छोड़ने की धमकी दी जा रही है।

2 min read
Oct 14, 2018
news
बिहार: 'मनसे ने पृथ्वी शॉ को दी क्रिकेट छोड़ने की धमकी', बचाव में उतरे कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली। बिहार में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का आरोप है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को खेल छोड़ने की धमकी दी जा रही है। कांग्रेस सांसद का आरोप है क्रिकेटर को यह धमकी राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओर से दी गई है। आरोप है कि मनसे अध्यक्ष खुद फोन कर क्रिकेटर के परिवार को धमकी देते हुए कहा कि तुम खेलना मुंबई में शुरू किए और यहीं से टेस्ट टीम में भर्ती हुए, बावजूद इसके यहां आकर अपने आप को बिहारी बताते हो। उन्होंने यह भी कहा कि हम तुमको यहां से खदेड़ कर मानेंगे। आपको बता देें कि पृथ्वी शॉ गया के मानपुर के रहने वाले हैं।

कांग्रेस सांसद अखलेश सिंह का आरोप है कि पृथ्वी शॉ के परिवार प्रताड़ित किया जा रहा, जिससे वह खौफजदा है। परिवार के सदस्यों को फोन कर डराया जा रहा है। मारे डर के वह कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में बिहारियों के साथ लगातार हो रहे भेदभाव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अखिलेश ने कहा कि बिहार के रहने वालों को अपमानित करने के बहाने तलाशे जा रहे हैं। लेकिन अब इसको बिहार बर्दाश्त करने वाला नहीं है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता इसका जवाब देगी।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार एंट्री करने वाले पृथ्वी शॉ बिहार के गया जिले के मानपुर के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार जब पृथ्वी बचपन में थे तभी उनकी मां गुजर गई थी। इस घटना के बाद वह अपने पिता के साथ मुंबई आकर बस गए थे। हालांकि पृथ्वी के दादा अशोक शॉ मौजूदा समय में भी मानपुर के शिवचरण सहाय लेन में रहते हैं। दरअसल, वो यहा रेडिमेड कपड़ों की दुकान करते हैं।

Published on:
14 Oct 2018 12:29 pm