क्राइम

बिहार: राजद नेता का सिर कटा शव बरामद, एक हफ्ते से थे लापता

बिहार के नवादा में राजद नेता कैलाश पासवान का सिर कटा लाश मिला है। राजद नेता एक हफ्ते से लापता थे। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 12:14 PM IST
bihar murder
बिहार: राजद नेता का सिर कटा शव बरामद, एक हफ्ते से थे लापता

नई दिल्ली। बिहार के नवादा जिले में राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव कैलाश पासवान का सिरकटा शिव मिलने से सनसनी फैल गई। पालवान का शव नालंदा जिले के खुदगांज थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे से बरामद हुआ है। बता दें कि लगभग एक सप्ताह पहले राजद जिला महासचिव को अगवा कर लिया गया था।

छह जुलाई से गायब से कैलाश पासवान

पुलिस ने बताया कि नवादा के रहने वाले कैलाश पासवान छह जुलाई से गायब थे। गायब होने के बाद पुलिस ने उनकी काफी खोजबीन की। लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तब उनके बेटे संजय ने नवादा के नगर थाना में उनके अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

आठ जुलाई को दर्ज हुआ अपहरण का केस

नगर थाना के प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि आठ जुलाई को अपहरण की आशंका पर केस दर्ज कराया गया। घरवालों ने आरोप लगाया कि छह जुलाई को नारदीगंज के बुच्ची गांव के रहने वाले छोटू गुप्ता नाम का एक व्यक्ति घर आया और कैलाश को अपनी गाड़ी से कहीं ले गया था। लेकिन उसके बाद से कैलास पासवना घर लौट कर नहीं आए।

सात जुलाई को मिली सिर कट लाश

वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच सात जुलाई को नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के माढ़ीलाल गांव के पास एक पुल के नीचे से सिर कटा शव बरामद किया। सोमवार को कैलाश के परिजनों ने शव की पहचान राजद नेता कैलाश के रूप में की।

गला रेतकर हत्या

पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि अपराधियों ने पहले राजद नेता की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद शव की पहचान छिपाने के लिए सिर को गायब कर दिया और धड़ को वही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बत दें कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Published on:
Also Read
View All