क्राइम

बिहार: खगड़िया में बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

खगड़िया में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार लोगों की मौत तेज गति पर आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2019, 1:54 PM IST
Bihar news
बिहार: खगड़िया में बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

नई दिल्ली। बिहार के खगड़िया जिले से दिल दहलोन वाली खबर सामने आई है। यहां महेशखूंट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवाल तीन लोग मुफस्सिल थाना के मथारा दियारा से वीरपुर जा रहे थे। जैसे ही वो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर गौछारी गांव के पास पहुंचे तेज गति पर आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।

ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार

महेशखूंट की थाना प्रभारी किरण कुमारी के अनुसार मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार (18), संध्या कुमारी (10) तथा हरेराम कुमार (11) के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।

मुजफ्फरपुर जिले में बड़ा हादसा

इससे पहले एक जून को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया था। यहां फकुली सहायक थाना (ओपी) क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक और बाइक की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। सभी लोग एक ही मोटर साइकिल पर सवार थे। घटना की सूचना लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वैशाली जिले के धर्मपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर तुर्की के रजला गांव में अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे।

Updated on:
4 Jun 2019, 1:54 PM IST
Published on: