script

मौसम का अलर्ट: गर्मी में अभी और तपेगा उत्तर भारत, 5 दिनों तक बारिश के नहीं कोई आसार

locationनई दिल्लीPublished: Jun 04, 2019 04:21:05 pm

Submitted by:

Mohit sharma

उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में गर्मी का कहर जारी
सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया
अगले 5 दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश के कोई आसार नहीं

news

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में गर्मी का कहर जारी है। सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। धूप और तपिश का आलम यह है कि कूलर और पंखों ने भी काम करना बंद कर दिया है। घर हो या बाहर लोगों का पसीना थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलता दिखाई नहीं पड़ रहा है। हालांकि हर रोज बढ़ती जा रही गर्मी के कारण लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि अगले 5 दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इसके साथ ही देश भर के अलग-अलग इलाकों में आंधी और गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा।

टेंपरेचर नॉर्मल से 2-3 डिग्री ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार 5 दिनों बाद 8 से 10 जून के बीच बारिश होने की संभावना है। इसलिए अगले 5 दिनों में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों ( मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली) में अगले 3-4 दिनों के भीतर तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई है। जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में टेंपरेंचर नॉर्मल से 2-3 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें— कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

 

Weather Report
अगले 5 दिनों तक मौसम का हाल
तारीख

गर्म हवाएंआंधी/तूफानबारिश
3 जूनयूपी, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मराठवाडादिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़त्रिपुरा, असम, मेघालय,नगालैंड, मणिपुर, मिजोरोम
4जूनहरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, एमपी, विदर्भ, राजस्थान, पंजाब,चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा,असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
5 जूनएमपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, राजस्थानदिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़पश्चिम बंगाल,केरल
6जूनआंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, राजस्थान, एमपीचंडीगढ़ और दिल्ली,पंजाब, हरियाणाकर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, केरल बंगाल
7 जूनराजस्थान, एमपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,विदर्भहरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली,पंजाबतमिल नाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, केरल, बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक
Weather Report
सोमवार को अधिकांश शहरों का तापमान
क्रमांक शहर तापमान
1दिल्ली42.4 डिग्री सेल्सियस
2चुरू50.3 डिग्री सेल्सियस
3श्रीगंगानगर48.8 डिग्री सेल्सियस
5बीकानेर48.4 डिग्री सेल्सियस
6कोटा47.4 डिग्री सेल्सियस
7नारनौल47.2 डिग्री सेल्सियस
8हिसार45 डिग्री सेल्सियस
9अमृतसर42.2 डिग्री सेल्सियस
10लुधियाना40.5 डिग्री सेल्सियस
11जम्मू41.1 डिग्री सेल्सियस
12नागपुर47 डिग्री सेल्सियस
13हैदराबाद40.2 डिग्री सेल्सियस
14ओडिशा40 डिग्री सेल्सियस
weather

यह खबर भी पढ़ें— गृह मंत्रालय संभालते ही काम में जुटे अमित शाह, अब पाक और आतंक का होगा पक्‍का इलाज!

8 जून के बाद बारिश

दरअसल, भारत के केरल में मॉनसून की आधिकारिक रूप से केरल से 6 जून को दस्तक देता है। मौसम विभाग ने वेस्ट बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद जताई है, जबकि केरल में अच्छी बारिश होगी। वहीं, उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ड्राइ बने रहने का अनुमान है।

कमजोर मॉनसून के सीजन से ना केवल कृषि उत्पादन पर असर पड़ेगा, बल्कि खपत में भी गिरावट आएगी, जिससे देश की आर्थिक रफ्तार में कमी आएगी। आईडीएफसी एएमसी के अर्थशास्त्री (फंड मैनेजमेंट) सृजित सुब्रमण्यम की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल कमजोर मॉनसून की संभावना है, जिससे निजी उपभोग को धक्का लगेगा। हालांकि खाद्य मुद्रास्फीति की कम संभावना है, क्योंकि भारत के पास पर्याप्त बफर स्टॉक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉनसूनी बारिश में किसी भी प्रकार की गंभीर गिरावट से कृषि उत्पादन और निजी खपत और खाद्य मुद्रास्फीति से अधिक असर पड़ेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो