3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का Red Alert: पारा 50 के पार, गर्मी से झुलस रहे आधे हिंदुस्तान में अब तक 33 की मौत

चिलचिलाती धूप की वजह से कई राज्यों में पारा 50 के पास पहुंच गया है हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी देश भर के तमाम इलाकों में लू लगने से 33 लोगों की गई जान, सैकड़ों बीमार
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 2 Jun 2019, 8:13 PM IST

news

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बुरा हाल है। चिलचिलाती धूप की वजह से सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात हैं। देशभर के तमाम इलाकों में 33 लोगो की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों बीमार हैं। कई राज्यों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। राजस्थान के चूरू में शनिवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले सप्ताह से पहले गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज लू चलने के मद्देनजर कई जिलों में शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए रेड और एक येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार: मुजफ्फरपुर में ट्रक व मोटसाइकिल की टक्कर, एक ही परिवार के 4 की मौत
















































शनिवार को राजस्थान का तापमान
क्रमांक
शहर गर्मी
1श्रीगंगानगर49 डिग्री सेल्सियस
2बीकानेर47.9 डिग्री सेल्सियस
3जैसलमेर47.2 डिग्री सेल्सियस
4जोधपुर45.6 डिग्री सेल्सियस
5जयपुर 45 डिग्री सेल्सियस
6बाड़मेर44.5 डिग्री सेल्सियस
7कोटा46 डिग्री सेल्सियस

जेडीयू के बाद अब शिवसेना भी हुई मोदी सरकार से नाराज, हाईकमान को भेजा संदेश

ओडिशा में गर्मी का कहर जारी

ओडिशा में तेज गर्मी का दौर जारी है और शनिवार को 10 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप से कोई राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। इस बीच, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 18 जिलों में एक या दो स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके साथ गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की भी संभावना है। इन जिलों में सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, रायगडा, गजपति, गंजाम, नयागढ़, बौध, ढेंकनाल और खुर्धा शामिल है।

मोदी सरकार पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी- नहीं दिया जाएगा हिंदुस्तान पर मनमानी हक

अब तक 33 लोगों की मौत

आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं और लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। लू के कारण अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में काफी लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या तेलंगाना के लोगों की है। तेलंगाना में बीते 15 दिनों में 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लू की चपेट में आने से 433 लोग बीमार हो गए हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के कई जिले सूखे की चपेट में हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में आंध्र प्रदेश में लू लगने से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तेलंगाना में 541 लोगों की जान चली गई थी।





















































शनिवार को ओडिशा में गर्मी के आंकड़े
क्रमांकशहरगर्मी
1झारसुगुड़ा42.6 डिग्री
2अंगुल42.2 डिग्री
3संबलपुर42 डिग्री
4हीराकुंड41.6 डिग्री
5तलचर40.5 डिग्री
6सोनीपुर40.2 डिग्री
7सुंदरगढ़, भवानीपटना, बोलनगीर और टिटलागढ़40 डिग्री
8भुवनेश्वर35.6 डिग्री

शपथ लेते ही विवादों में घिरे HRD मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक, डिग्री को लेकर उठे सवाल

पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया

पंजाब और हरियाणा भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। राज्य के कई स्थानों में शनिवार को पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जून को क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को यहां पारा बढ़ने से कुछ राहत मिल सकती है। हरियाणा के नारनौल में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह इस क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान बन गया। मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून को क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को यहां पारा बढ़ने से कुछ राहत मिल सकती है।

मंत्री पद को लेकर बंगाल भाजपा में असंतोष, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मंत्री से की शिकायत











































पंजाब, हरियाणा में शनिवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्रमांकशहरगर्मी
1नारनौल47.2 डिग्री
2हिसार45.6 डिग्री
3अंबाला41.6 डिग्री
4अमृतसर45.7 डिग्री
5लुधियाना44.1 डिग्री
6पटियाला43.5 डिग्री

हिमाचल प्रदेश में वनों के लिए खतरा

लंबे समय तक शुष्क मौसम और असामान्य उच्च तापमान हिमाचल प्रदेश में वनों के लिए खतरा बन गया है। जंगल में आग लगने के कारण हर साल वनस्पतियों और पशुओं को भारी नुकसान पहुंचता है। हालांकि प्रदेश के जंगलों में अब तक कोई बड़ी आग नहीं लगी है, लेकिन इन दिनों राज्य की राजधानी के आसमान में धुंध छाने लगी है। इसके अलावा कसौली, चैल, धरमपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, धर्मशाला और पालमपुर कस्बों के आसपास की पहाड़ियों में भी धुंध देखी जा सकती है। वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 22 प्रतिशत, या कुल वनक्षेत्र के 8,267 वर्ग किलोमीटर के अंदर विशेष रूप से मध्य और निम्न पहाड़ियों में आग लगने की संभावना है।

कांग्रेस संसदीय दल में नेता के नाम पर लग सकती है मुहर, राहुल गांधी पर संस्पैंस

न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के हिस्सों के लिए उच्चतम 'रेड' अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा, आईएमडी के चार रंग-कोड की चेतावनियों में सबसे गंभीर 'रेड' अलर्ट पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए जारी किया गया है। विभाग ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में विशेष रूप से अलग-थलग पड़े हुए इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बनेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गर्मी से बचाव के घरेलू उपाय