3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: मुजफ्फरपुर में ट्रक व मोटसाइकिल की टक्कर, एक ही परिवार के 4 की मौत

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत वैशाली जिले के धर्मपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग सुबह करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-77 पर फकुली क्षेत्र में हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Jun 2019, 2:46 PM IST

bihar accident

बिहार: मुजफ्फरपुर में ट्रक व मोटसाइकिल की टक्कर, एक ही परिवार के 4 की मौत

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां फकुली सहायक थाना (ओपी) क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक और बाइक की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही मोटर साइकिल पर सवार थे। घटना की सूचना लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जेडीयू के बाद अब शिवसेना भी हुई मोदी सरकार से नाराज, हाईकमान को भेजा संदेश

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वैशाली जिले के धर्मपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर तुर्की के रजला गांव में अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार को सुबह करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-77 पर फकुली क्षेत्र के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटर साइकिल पर सवार सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मोदी सरकार पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी— नहीं दिया जाएगा हिंदुस्तान पर मनमानी हक

फकुली ओपी के प्रभारी आऱ क़े राकेश ने बताया कि मृतक वैशाली जिले के धर्मपुर गांव के एक ही परिवार के थे। मृतकों में सिंघेश्वर महतो की पत्नी गुलाबी देवी (47), पुत्र विवेक कुमार (5), पुत्र सुजय कुमार (17) एवं नरेश महतो के पुत्र रमेश कुमार (20) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फरार है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।