क्राइम

बिहार: उपवास के चलते गंगा में नहाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना कर इंटरनेट पर डाला

एक स्थानीय त्यौहार जितिया के चलते महिला ने उपवास रखा हुआ था और वह गंगा में नहाने गई थी।
2 min read
news
fgfg

नई दिल्ली। बिहार के मोकामा से गैंगरेप की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक त्यौहार के चलते गंगा में नाह रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यही नहीं आरोपियों ने घटना की वीडियो क्लिप बनाकर उसको इंटरनेट पर अपलोड़ कर दिया। घटना की जानकारी लगते हुए पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भिजवाया। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना मोकामा के बाढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक स्थानीय त्यौहार जितिया के चलते महिला ने उपवास रखा हुआ था और वह गंगा में नहाने गई थी। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसको पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता महिला आरोपियों से चिल्लाते छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन वो नहीं माने। पुलिस जानकारी में पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाले दो युवक थे, जिन्होंने महिला को गंगान से बाहर खींच कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शिवपूजन महतो नाम के एक गिरफ्तार कर लिया है। महतो एक बस में ड्राइविंग का काम करता है। बताया गया है कि गिरफ्तारी के समय भी वह एक नाबालिग लड़की को अगवा कर अपने साथ ले जा रहा था।

वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान विशाल के तौर पर हुई है। हालांकि पुलिस अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इंटरनेट पर वायरल हुई इस घटना की वीडियो में पीड़िता आरोपियों को अपने जितिया पर्व और गंगा मैया की दुहाई देती नजर आ रही है। आपको बता दें कि बिहार में महिला अपराध से जुड़े मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम रेप केस में सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Updated on:
03 Oct 2018 10:18 am
Published on:
03 Oct 2018 10:05 am
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार