
बिहारः बहू को घर में अकेला देख ससुर ने बेहोश कर किया रेप, पीड़िता ने खुद को किया आग के हवाले
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतौर सुशासन बाबू के नाम से राजनीति में जाने जाते हैं लेकिन रोहतास जिले की एक घटना ने नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल ताजा मामले में बिहार के रोहतास जिले के करगहर के खरारी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर हवस का ऐसा भूत सवार हुआ कि उन्होंने अपनी बहू के साथ घिनौना काम कर दिया। बता दें कि घर में बहू को अकेली पाकर ससुर की नीयत डोल गई। बहू को अपने का शिकार बनाने के लिए ससुर ने एक प्लान बनाया। उसने पहले मिठाई के दुकान से रसगुल्ला खरीदा और उसमें नशीली दवा मिलाकर बहू को खिला दिया। जब बहू कुछ देर बाद बेहोश हो गई तो फिर उसका रेप किया। बाद में जब बहू को होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ गलत हुआ है। उसने समाज के डर और शर्म से बचने के लिए खुद को आग को आग लगी ली।
नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती
आपको बता दें कि रेप पीड़िता ने समाज के डर से खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गई। फौरन ही पीड़िता को नजदीकी सासाराम के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वह घर पर अकेली थी और काम कर रही थी। इसी बीच उनके ससुर रस्गुल्ला लेकर आए और उनको खाने को दिया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद ससुर ने उनके साथ रेप किया। जब वह होश में आई तो उसे एहसास हुआ कि उनके साथ रेप किया गया है। ये सोचते हुए उसे गुस्सा आ गया और उसने जान देने के लिए खुद को आग लगा ली। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी उसके ससुर ने कई बार इस तरह का प्रयास किया था। लेकिन पारिवारिक दबाव और समाज में लोक लाज के कारण इस अपराध को सहती रही। अब जब पानी सर से ऊपर हो गया तो उसने यह कदम उठाने का फैसला किया। बता दें कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published on:
2 Oct 2018, 3:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.