क्राइम

जम्मू कश्मीर: मारा गया पत्रकार सुजाद बुखारी की हत्या में शामिल आतंकी नवेद जट, एक जवान शहीद

इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं साथ ही सेना के तीन जवान भी जख्मी हो गए।
2 min read
Sujat bukhari
जम्मू कश्मीर: बडगाम एनकाउंटर में मारा गया लश्कर आतंकी नवेद जट, पत्रकार सुजाद बुखारी की हत्या में था शामिल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बडगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी नवेद जट भी मारा गया है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, जम्‍मू-कश्‍मीर के वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल लश्‍कर आतंकी नवेद जट के मारे जाने की खबर है। बता दें कि नवेद फरवरी में श्री महाराजा हरिसिंह अस्पताल से फरार हो गया था। पत्रकार शुजात बुखारी की 14 जून को श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव इलाके में बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में बुखारी के दो निजी सुरक्षा अफसर भी मारे गए थे। इन हत्‍यारों में दो लोग दक्षिण कश्मीर के रहने वाले थे, वहीं तीसरा पाकिस्तानी नागरिक था। फरार आतंकी नवेद जट पाकिस्तान में मुल्तान के साहिवाला इलाके का रहने वाला था। वह बीते कुछ सालों से दक्षिण कश्मीर में रहकर आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की भी खबर है।

एक जवान शहीद
सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी बडगाम सेक्‍टर में छुपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने जब इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक चली फायरिंग में दो आतंकी मारे गए और तीन सेना के जवान घायल हो गए। घायल जवानों में से एक जवान शहीद हो गया।

दोनों तरफ से फायरिंग की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। सेना ने आतंकी हमले को देखते हुए अतिरिक्‍त सुरक्षा बलों को मौके पर बुला लिया । साथ ही इस क्षेत्र में सेना की गश्‍त भी तेज कर दी गई है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के बडगाम में एक नवंबर को दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थराव किया।

Updated on:
28 Nov 2018 12:33 pm
Published on:
28 Nov 2018 11:47 am
Also Read
View All
जयपुर: पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर करोड़ों की डकैती डालने वाला बदमाश अरेस्ट, भोपाल का डकैत रच रहा था नई साजिश

Chittorgarh: कर्ज में डूबा तो शुरू कर दी अफीम की तस्करी, जानें कौन है राजस्थान का 8वीं पास टॉप इनामी तस्कर

Chain Snatching in Surguja: जगन्नाथ रथ यात्रा देखने गईं सास-बहू समेत 3 महिलाओं के गले से सोने की चेन और जीउतिया पार, 2 महिलाएं गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में GST का बड़ा एक्शन, 53 करोड़ की बोगस बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी ITC के बड़े खेल का खुलासा

Prisoner Died: पत्नी की हत्या करने वाले विचाराधीन बंदी को लाया गया था अंबिकापुर सेंट्रल जेल, दूसरे दिन हुई मौत