5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्‍मू-कश्‍मीर: बडगाम में सुबह से जारी मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 3 जवान घायल

कश्मीर घाटी के बडगाम क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 28 Nov 2018, 10:24 AM IST

badgam

जम्‍मू-कश्‍मीर: बडगाम में सुबह से जारी मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 3 जवान घायल

नई दिल्‍ली। जम्मू और कश्मीर के बडगाम (चटरगाम) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। सेना के गंभीर रूप से घायल जवानों को अस्‍पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल चटरगाम क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है। सेना के जवानों ने अभी भी इस इलाके को घेर रखा है और आतंकियों से मुकाबला जारी है। दूसरी तरफ आसपास के इलाकों में भी सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका
अभी तक प्राप्‍त खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी बडगाम सेक्‍टर में छुपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने जब इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक चली फायरिंग में दो आतंकी मारे गए और तीन सेना के जवान घायल हुए हैं। अभी भी मुठभेड़ जारी है। दोनों तरफ से फायरिंग की आवाज से साफ है कि इलाके में अभी भी दो आतंकी छुपे हो सकते हैं। सेना ने आतंकी हमले को देखते हुए अतिरिक्‍त सुरक्षा बलों को मौके पर बुला लिया है। साथ ही इस क्षेत्र में सेना की गश्‍त भी तेज कर दी गई है। साथ ही स्‍थानीय पुलिस ने भी मुठभेड़ वाले क्षेत्र में सेना को सतर्क कर दिया है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के बडगाम में एक नवंबर को दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थराव किया।