अंबिकापुर

Car crushed child: गणेश प्रतिमा विसर्जन रैली में श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत, 4 बच्चे समेत 8 घायल

Car crushed child: रैली में काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे थे शामिल, नशे में बताया जा रहा है दुर्घटनाकारी कार का चालक, थाने में किया सरेंडर
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2025, 8:10 PM IST
Car crushed child
Child died in car accident (Photo- Patrika)

सीतापुर। सीतापुर के आमाटोली में शाम करीब 5 बजे गणेश प्रतिमा का विर्सजन करने लोग नाचते-गाते जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार एसयूवी वाहन के चालक ने श्रद्धालुओं को रौंद (Car crushed child) डाला। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से 6 वर्षीय बालक की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इनमें 1 से 5 वर्ष के 4 बच्चे, 2 युवती, एक महिला व एक युवक शामिल हैं। घायलों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।

सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाटोली में रविवार की शाम करीब 5 गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान रैली निकाली गई थी। रैली में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे नाचते गाते जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी कार घुस गया और भीड़ को रौंदते (Car crushed child) हुए आगे निकल गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में ग्राम आमाटोली निवासी संध्या 22 वर्ष, सुरजमनी 24 वर्ष, अनाया 1 वर्ष, रितेश 6 वर्ष, अनिता 45 वर्ष, दिव्यांशी 5 वर्ष, आसना 2 वर्ष, कल्पना 5 वर्ष, कांता 40 वर्ष घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर लाया गया।

हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से घायल 6 वर्षीय रितेश को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते मे ही उसनेे दम (Car crushed child) तोड़ दिया।

Car crushed child: गांव में शोक की लहर

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। वही मासूम रितेश की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना (Car crushed child) के दौरान चालक शराब के नशे में था।

ड्राइवर ने थाने में किया सरेंडर

गणेश प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धालुओं को रौंदने वाले (Car crushed child) चालक के खिलाफ लोगों में काफी रोष है। वहीं इस घटना के बाद चालक ने सीतापुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। वही दुर्घटनाकारी कार का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

Updated on:
7 Sep 2025, 8:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत