
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में कोरोना वायरस के प्रकोप Coronavirus Outbreak ) के बीच एक डॉक्टर ने सुसाइड ( Suicide ) कर लिया है। यह घटना नेब सराय थाने के दुर्गा विहार ( Durga Vihar ) में घटी। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट ( Suicide note ) मिला है, जिसमें आम आदमी पार्टी ( AAP ) के विधायक प्रकाश जारवाल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस ने देवली विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को शनिवार 6.17 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टक के लिए भिजवा दिया। वहीं, सुसाइड नोट में डॉक्टर ने स्थानीय विधायक पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आप विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ जबरन वसूली और खुदकुशी के उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतक का नाम डॉ. राजेंद्र सिंह है। 52 वर्षीय राजेंद्र सिंह ने घर की छत पर फांसी के फंदे पर लटक जान दे दी। घटना की जानकारी किराएदार ने सुबह 5.30 बजे डॉक्टर के परिजनों को दी। डॉक्टर के बेटे हेमंत ने भी आप विधायक प्रकाश पर अपने पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है। हेमंत ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र क्लिनिक चलाते थे। इसके साथ ही वॉटर सप्लाई के काम से भी जुड़े थे। हेमंत ने पुलिस को पिता राजेंद्र को फोन पर मिली धमकी की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है।
वहीं, आप विधायक प्रकाश जारवाल ने इसे पैसों से जुड़ा मामला बताया है। विधायक ने कहा कि विवाद जरूर था, लेकिन उनको डॉक्टर के इस कदम की जानकारी नहीं थी। विधायक ने डॉक्टर के इस कदम से दुख जताया है।