जब बच्चे ने बताया कि वह दलित है तो उन्होंने पूछा कि दलित होने के बावजूद उसने मोजड़ी कैसे पहनी हुई है?
नई दिल्ली। गुजरात में छोटी-सी बात पर एक दलित बच्चे को पीटने का एक और मामला सामने आया है। दरअसल मेहसाणा जिले के बहुचाराजी कस्बे में बीते दिनों 13 साल के एक बच्चे ने मोजड़ी (राजस्थानी जूती) पहन ली। इस बात से चार राजपूत युवक नाराज हो गए और बच्चे को बुरी तरह पीट डाला। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहुचाराजी थाना के थाना प्रभारी आरआर सोलंकी के मुताबिक नाबालिग की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बच्चे ने खुद को राजपूत बताकर बचने की कोशिश की
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्चा अहमदाबाद जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह बस स्टैंड पर बैठा हुआ था तब कुछ युवक आए और उससे जाति पूछी। जब उसने बताया कि वह दलित है तो उन्होंने पूछा कि दलित होने के बावजूद उसने मोजड़ी कैसे पहनी हुई है? जब किशोर ने खुद को राजपूत बताकर अपना बचाव करना चाहा तो युवक उसे एक जगह ले गए और उसकी पिटाई की।
गुजरात में ज्यादा सामने आ रहे ऐसे मामले
गौरतलब है कि गुजरात में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। हाल ही में इस तरह के मामले बढ़ चुके हैं। 11 जुलाई 2016 को उना में भी ऐसी ही विवाद के चलते हिंसा हुई थी, जिसके बाद व्यापक स्तर पर धर्मांतरण की मुहिम छिड़ गई थी। लगातार इस तरह के मामलों के चलते कानून-व्यवस्था और समाज में फैल रही फिजूल बातों पर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं मिल पाया।
पीएम मोदी ने नहीं पूरा किया वादा तो याद दिलाने ओडिशा से दिल्ली के लिए पैदल चला शख्स, बेहोश हुआ