11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद चलकर कोर्ट में आ गया 30 हजार का इनामी बदमाश…

बदमाश ने खुद को बता रखा था बदमाशों का बेताज बादशाह

2 min read
Google source verification
patrika

social media,police,king,30 thousand,naughty,

उज्जैन. सोशल मीडिया पर खुद को अपराधियों का बादशाह बताने वाले 30 हजार रुपए के इनामी बदमाश हेमंत वाडिया उर्फ बोखला पिता दयाराम निवासी विष्णुपुरा ने गुरुवार दोपहर न्यायालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, प्राणघातक हमले व मारपीट के एक दर्जन के लगभग प्रकरण दर्ज हैं। उसे पिछले कईं समय से 8 थानों की पुलिस तलाश कर रही थी।
उज्जैन पुलिस को लगातार चकमा दे रहे कुख्यात बदमाश हेमंत वाडिया ने गुरुवार दोपहर न्यायाधीश विवेक अग्रवाल की कोर्ट में सरेंडर किया, जहां से उसे जेल भेजा है। हेमंत वाडिया ने जनवरी में जिला अस्पताल के बाहर हुई गैंगवार में कान्हा नामक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी। मामले में वह अब तक फरार था। उस पर पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस शुक्रवार को न्यायालय से बोखला की गिरफ्तारी लेगी और रिमांड की मांग करेगी।
फेसबुक पर रहता है एक्टिव
कुख्यात बदमाश हेमंत उर्फ बोखला फेसबुक पर एक्टिव रहता है। फरारी के दौरान भी वह रोजाना पोस्ट डाल रहा था। वह शहर के प्रतिष्ठित और कईं नेताओं से जुड़ा है। फेसबुक पर बदमाश ने खुद को बदमाशों का बेताज बादशाह बता रखा है।
आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया है। जिन भी थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज है उनमें पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड मांगा जाएगा। चूंकि आरोपी ने खुद को सरेंडर किया है एेसे में इनाम का सवाल ही नहीं उठता।
सचिन अतुलकर, एसपी

कपड़े सुखाते समय महिला को लगा करंट
कानीपुरा निवासी महिला गुरुवार सुबह घर की छत पर कपड़े सुखाने पहुंची तो वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार संगीता (२५) पति तेजराम सुबह घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी इसी बीच छत से निकल रहे बिजली कंपनी के तारों से वह करंट की चपेट में आ गई। उसे बेहोशी की हालत में सीमा व रेखा बाई लेकर अस्पताल पहुंची यहां महिला को उपचार दिया जा रहा है। इसी तरह ग्राम ढाबला निवाीस माया पति घनश्याम को घर में काम करते समय गुरुवार सुबह करंट लग गया।