क्राइम

चेंजिंग रूम में डांसर से मुखिया कर रहा था छेड़छाड़, विरोध करने पर मारी गोली

डांसर ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो मुखिया भड़क गया और जेब से पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी।

2 min read
May 13, 2018

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी में पटना में चेंजिंग रूम में घुसकर गांव के मुखिया ने डांसर को गोलियों से भून दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल खरांट पंचायत इलाके में एक शादी कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा चल रहा था। इसी दौरान जब डांसर चेंजिग रूम में कप़ड़े बदल रही थी, तभी मुखिया घुस गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। डांसर ने जब इसका विरोध किया तो बौखलाए मुखिया ने उसे गोली मार दी।

चेंजिंग रूम में कर रहा था छेड़छाड़

ये भी पढ़ें

पटना में पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्व डिप्टी मेयर के पति और आरजेडी नेता की हत्या

डांसर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि मुखिया पिंकू कुमार जबरदस्ती मेरे चेंजिंग रूम में घुस आया और मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मैं उसे बाहर जाने को कह रही थी लेकिन वो लगातार बदतमीजी कर रहा था। वो मेरे कपड़ों और मुझे छूने की कोशिश कर रहा था। मेरे मना करने पर वो भड़क गया और जेब से पिस्टल निकाल कर गोली मार दी।

डांसर की शिकायत पर मामला दर्ज

गोली लगते ही डांसर जमीन पर गिरकर तड़पड़ाने लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण अंदर गए और उसे अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। डांसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुखिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

झारखंड से आई थी आर्केस्ट्रा टीम

जानकारी के मुताबिक खरांट पंचायत क्षेत्र की मुखिया के बेटी की शादी थी। जिसमें नीमचक बथानी से बारात आई थी। शादी में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम रखा गया था। इसके लिए झारखंड के हटिया से एक डांसर परफॉर्म करने के लिए आई थी। पूरा गांव जब शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था। उसी का फायदा उठाकर मुखिया पिंकू डांसर के चेंजिंग में रूम में घुसकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था।

ये भी पढ़ें

छपरा से अगवा छात्र को पुलिस ने सकुशल छुड़वाया, फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता भी हिरासत में
Published on:
13 May 2018 02:20 pm
Also Read
View All
झांसी में IPL सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़, सिपाही की गर्लफ्रेंड के फ्लैट से करोड़ों का सोना-नकदी बरामद, 2 महिलाएं गिरफ्तार

Drug smuggling: 5.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिला सदस्य गिरफ्तार, झारखंड से निकला कनेक्शन

Theft in Surajpur: शादी समारोह में शामिल होने परिवार समेत गया था ठेकेदार, चोरों ने घर से 5 लाख नगद समेत 20 लाख के जेवर किए पार

BJP Leader Commits Suicide: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, श्मशान घाट के स्टोर रूम में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

IPL सट्टा कनेक्शन में युवा मोर्चा महामंत्री गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पुलिस पर जानकारी छिपाने के आरोप