8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना में पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्व डिप्टी मेयर के पति और आरजेडी नेता की हत्या

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर कहर बरसाया है...

2 min read
Google source verification

पटना

image

Prateek Saini

May 12, 2018

firing

firing

(पटना/बिहार): बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर कहर बरसाया है। दहशतगर्दों ने शनिवार सुबह शहर की पूर्व उपमहापौर के पति पर गोलियों की बारिश कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत है गई। इस घटना में मृतक के अलावा दो और लोगों को गोली लगी अस्पताल में जिनका इलाज चल रहा है।

आरजेडी नेता लालू यादव के बेटे की शादी की चहल पहल और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच घात लगाए अपराधियों ने पार्टी के एक नेता दीना गोप की गोलियों से छलनी कर हत्या कर डाली। आरोपियों ने दीना गोप पर जमकर गोलियां बरसाई जिससे छ गोलियां उन्हें जा लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य युवक भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक47से किया हमला

दीना गोप एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद शनिवार सुबह घर लौट रहे थे। इसी बीच दीना गोप को घात लगाए अपराधियों ने गर्दनीबाग स्थित घर के पास ही एक47से हमला कर भून डाला। उनका घर रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय परिसर में ही है। इस घटना के बाद दीना गोप के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।

स्वयं वार्ड पार्षद थे दीना गोप

मृतक दीना गोप की पत्नी अमरावती देवी पटना की पूर्व उपमहापौर रही है व दीना गोपा स्वयं वार्ड पार्षद थे। दीना गोपा रियल स्टेट,शराब कारोबार समेत कई व्यवसाय में शामिल रहे हैं। माना जा रहा कि कारोबार में ही किसी गुट ने रंजिश के बाद हत्या को अंजाम दिया। परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस बीच लालू परिवार में चर्चित शादी के लिए दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अल सुबह हुई हत्या से पुलिस को भी सांप सूंघ गया है।

गर्दनीबाग थानाधिकारी सस्पेंड

सूबे में बढ़ रही क्राइम की घटना के बाद जोनल आईजी ने एसएसपी को गर्दनीबाग थानाधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। एसएसपी ने आईजी के आदेश के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी सतेन्दु शरद को सस्पेंड किया।