10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को धोखा देके गई महिला को प्रेमी से भी न ​मिला प्यार, मायके पहुंची तो मिली मौत

तीन साल पहले हुई थी शादी, शादी के बाद प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला। कुछ समय से मायके में रह रही थी जहां परिजनों ने परेशान होकर उसकी हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

suchita mishra

•

Updated: 12 May 2018, 4:17 PM IST

murder

murder

फिरोजाबाद। पति से अलग रह रही महिला की उसके परिवारीजनों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की तीन साल पहले परिजनों ने शादी कर दी थी। शादी के बाद वह प्रेमी के साथ भाग गई थी। प्रेमी के छोड़ने के बाद महिला वापस पति के पास लौटकर पहुंची तो उसने पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया। तभी से वह मायके में रह रही थी। महिला की आदतों से उसके परिवारीजन भी परेशान थे।

गोली मारकर की गई हत्या
थाना जसराना क्षेत्र के जाजमऊ तिराहा निवासी एक महिला की शादी तीन वर्ष पहले एक फौजी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा। कुछ समय बाद ही महिला ने घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया। ससुरालीजनों के विरोध करने पर भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आई। इसी बीच महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसके बाद उसकी काफी तलाश की गई लेकिन वो लौटकर नहीं आई। कुछ दिन साथ रहने के बाद प्रेमी ने महिला को छोड़ दिया और वो लौटकर पति के पास पहुंची लेकिन फौजी पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया।

मायके में रह रही थी
पति के छोड़ने के बाद से ही महिला मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला की आदतों से उसके परिवारीजन भी परेशान हो गए थे। उन्होंने उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रही थी। आदतों से सब दुखी होकर परिजनों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला का शव घर के एक कोने में पड़ा मिला। आस-पास के लोगों के मुताबिक महिला को तीन गोलियां मारी गईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे एसएसपी
घटना की जानकारी पर एसएसपी राहुल यादवेन्दु मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। लोगों से पूछताछ के बाद उन्होंने फोरेंसिक टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया। हत्या के बाद से ही परिवारीजन मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।