
नई दिल्ली। दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लूटपाट-मर्डर जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच दिल्ली के करवल नगर में बोरे में बंद महिला की लाश मिली है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को पौने आठ बजे के लगभग उन्हें इस बारे में सूचना मिली थी। महिला की डेड बॉर्डी देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी उम्र 25 साल के आसपास है। मृत महिला लोवर टी-शर्ट पहने हुए है। लेकिन उसका शव खराब हो चुका है। इसलिए उसकी पहचान करने में मुश्किल आ रही है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी महिला की हत्या का मामला सामने आया था। दिल्ली के महरौली इलाके में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक महिला की पहचान मंजू गोयल के रूप में हुई थी। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया था।