23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / दिल्ली: बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स को कुचला, मौत

दिल्ली: बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स को कुचला, मौत

दिल्ली में अनियंत्रित का ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचला गंभीर रूप से घायल शख्स की मौके पर ही मौत, चालक गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 Sep 2019, 1:49 PM IST

j1.png

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे वहां सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दिल्ली के कमला मार्केट थाना इलाके की मिंटो रोड के पास रात लगभग 1.30 बजे घटी जब आईटीओ की ओर से आ रही राजस्थान नम्बर की एक इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर पलट गई, जिसमें दबकर वहां सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मन की बात में पीएम मोदीे तंबाकू को बताया जानलेवा, ई-सिगरेट से दूर रहने की सलाह

पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर फोन पर गूगल मैप की सहायता से गाड़ी चला रहा था, अचानक मोड़ दिखने पर ड्राइवर ने गाड़ी अचानक से बायीं तरफ मोड़ी, जिससे वह अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़कर पलट गई।

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग राजस्थान जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में इनोवा सवारों को चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

केरल उपचुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन नेताओं को मिला टिकट

ट्विटर ट्रेंड में पीएम मोदी का भाषण 5वें स्थान पर, ट्रंप का अव्वल

दिल्ली में बंद बोरे में मिली महिला की लाश

वहीं, दिल्ली के करावल नगर में रविवार की सुबह एक नाले में पड़े बंद बोरे में महिला की लाश मिली है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह जानकारी पुलिस सूत्र से मिली है। पुलिस सूत्र ने बताया कि, महिला की उम्र तकरीबन 25 वर्ष है। बंद बोरे में महिला का शव मिलने की सूचना उन्हें सुबह 7.48 बजे आए एक फोन से मिली।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।