क्राइम

दिल्ली : ससुराल में पंखे से लटकी हुई मिली महिला, पति गिरफ्तार

दिल्ली में पंखे से लटकी हुई नवविवाहित महिला की लाश मिली है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी है। घरवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
delhi
दिल्ली : ससुराल में पंखे से लटकी हुई मिली महिला, पति गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में एक महिला की पंखे से लटकी हुई लाश मिली है। महिला के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि महिला की हाल ही में शादी हुई थी। वह पांच महीने की गर्भवती भी थी।

पांच महीने की गर्भवती थी महिला

बता दें कि घटना दिल्ली के गोकुलपुरी की। मृतका का नाम इरम है। उसके निकाह को पांच महीने हुए थे और वह पांच महीने की गर्भवती भी थी। रविवार को वह अपने ससुराल में पंखे से लटकी पाई गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इरम के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उसके शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गय है।

पति के किसी और महिला से थै अवैध संबंध

इरम के माता-पिता ने उसके पति नजीम पर विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया है। मृतक महीला के घरवालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दामद का किसी और महिला से अवैध संबंध चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके पति ने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी।

नजीम पर हत्या का आरोप

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने पति नजीम पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत के बाद नजीम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि नजीम एक छोटी सी कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। वहीं, घटना के बाद से परिवार के अन्य सदस्य फरार है।

Published on:
16 Jul 2018 03:06 pm