दिल्ली में एक ढोंगी तांत्रिक ने भूत भगाने के नाम पर महिला से रेप किया।
नई दिल्ली। दिल्ली में एक ढोंगी तांत्रिक द्वारा विवाहिता को हवस का शिकार बनाने का मामल सामने आया है। बता दें कि तंत्रमंत्र और अंधविश्वास के चक्कर में आकर महिला ढोंगी तांत्रिक के चक्कर में पड़ गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तांत्रिक फरार हो गया। तांत्रिक महिला के यहां किराए पर रहता था।
किराए पर रहता था तांत्रिक
घटना बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके की है। जहां महिला अपने पति और 3 बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता की मां ने बताया कि लगभग एक साल पहले उस्मान नामक एक आदमी उनके यहां किराये पर रहने आया था। उसे किराए पर रख लिया गया था। वह अकेला ही वहां रहता था।
पीड़िता से खाना बनवाता था
पीड़िता की मां ने बताया कि वह एक तांत्रिक था। किराएदार झाड़ फूंक और तंत्रमंत्र ? का काम करता था। यही नहीं वह अपने आपको पहुंचा हुआ तांत्रिक बताया करता था। इसी दौरान शबनम और उस किरायेदार तांत्रिक के बीच बातचीत शुरुूहो गई। पीड़िता की मां ने बताया कि उस ढोंगी तांत्रिक ने पीड़िता से खाना बनाकर देने की बात कही, जिसके बदले वो हर महीने उसे कुछ पैसे देता था।
भूत का साया
पीड़िता की मानें तो कुछ दिन तक सब ठीक चलता रहा। इसी दौरान अचानक शबनम की तबीयत खराब होने लगी। तांत्रिक उस्मान ने महिला को बताया कि उस पर कोई भूत का साया है। वो पीड़िता को ताबीज़ भी देता था और उसे अपने साथ निजामुद्दीन दरगाह ले जाया करता था।
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनीः भाई-भाई ने ली एक-दूसरे की जान, भाभी की भी मौत
ले गया था अजमेर शरीफ़ दरगाह
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ढोंगी तांत्रिक पीड़िता और उसके बच्चों को अजमेर शरीफ़ दरगाह पर ले गया। यहां पर वह एक होटल के कमरे ठहरे थे। इसी दौरान तांत्रिक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को दे दिया, जिसके बाद उसने पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
महिला और बच्चे गायब
महिला ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने रेप और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर ही रही थी। इसी दौरान मुकदमा दर्ज होने के 2 दिन बाद अचानक पीड़िता अपने एक माह के बच्चे के साथ गायब हो गई।