गाजियाबाद।गाजियाबाद के अर्थला स्थित मदरसे से 21 अप्रैल को बरामद हुर्इ ग्यारह साल की बच्ची मामले में पुलिस ने एक हफ्ते बाद शुक्रवार शाम को मदरसे के मौलवी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवार्इ की है। वहीं इस मामले में पुलिस एक नाबालिग को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मौलवी की गिरफ्तारी पुलिस ने उसके घर पर गुस्साए लोगों के तोड़फोड़ करने के बाद की। हालांकि बच्ची के लापता होकर अगले ही दिन मदरसे में मिलने के बाद ही पुलिस को मौलवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।