
ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी ओला कैब चालक और उसके साथी को पुलिस ने घटना के 10 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उस वैगनआर वैन को भी रिकवर कर लिया है। जिसमे बैठा कर महिला को दयानगर के जंगल में ले जाया कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
नशीला प्रदार्थ मिलाकर फुफेरे भार्इ को सौंप दी महिला
पुलिस की गिरफ्त में खड़े कैब चालक अशोक लोहिया और उसके दोस्त प्रवीण, इन पर आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे महिला ने नोएडा के सेक्टर-126 से एक ओला कैब में बैठा कर महिला को दयानगर के जंगल में ले जाया गया। जहां उसके साथ प्रवीण ने दुष्कर्म किया। रेप करने से पहले सुत्याना के पास कैब चालक अशोक लोहिया ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके कारण महिला बेसुध को गई थी इसका फायदा उठा कर प्रवीण ने दुष्कर्म किया। रात करीब 12.30 बजे महिला को होश आया। तो वह किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हो गई और गांव वालों की मदद से जारचा थाने पहुंची। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और जांच शुरू की गयी।
महिला से तीन दिन पहले हुर्इ थी दोस्ती
पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि महिला अपने पति से अलग रहती है। उसका पति भी गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है। महिला ने ओला कैब से गाड़ी की बुकिंग नहीं कराई थी। जांच में यह भी पता चला कि महिला और अशोक लोहिया के बीच तीन दिन पहले ही गाड़ी में जाने के दौरान जान पहचान हुर्इ थी। इसके बाद से आरोपी कैब चालक उसे फोन कर बात करने लगा था। जिसके बाद महिला के भरोसे का कैब चालक ने फायदा उठाया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 10 घंटे के भीतर ही कैब चालक अशोक लोहिया और उसके दोस्त प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई वैगनआर गाड़ी को भी रिकवर कर लिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
Published on:
28 Apr 2018 10:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
