क्राइम

दिल्ली: किराड़ी इलाके में बड़ा हादसा, इमारत में आग लगने से 9 लोग जिंदा जले

राजधानी दिल्ली के किराड़ी इलाके में बड़ा हादसा इमारत में आग लगने से 9 लोग जिंदा जले पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Dec 2019, 9:43 AM IST
a.png

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला किराड़ी इलाके से जुड़ा है।

यहां इंदर एनक्लेव में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने 9 लोगों की जिंदा जलने से मौत दर्दनाक मौत हो गई। इमारत से आग और धुआं निकलता देख लोगों की चीखें निकल गई।

घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

पुलिस ने इमारत से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह आग कपड़े के एक गोदाम में लगी है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग की चपेट में वहां सो रहे एक दर्जन से अधिक लोग आए गए, जिनमें से 9 लोगों की झुलसने से मौत हो गई।

हादसे में मरने वाली संख्या बढ़ सकती है।

घायलों को संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग पहले चार मंजिला इमारत के निचले हिस्से में गोदाम में लगी।

इसके बाद यहां एक गैस सिलेंडर धमाका हुआ।

हादसा उस समय हुआ जब मकान मालिक और किरायदार का पूरा परिवार सो रहा था।

सभी ऊपरी मंजिल पर सो रहे इन लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। मरने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बताई जा रही हैं।

Updated on:
23 Dec 2019, 9:43 AM IST
Published on: