क्राइम

कश्मीर: दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, श्रीनगर से जैश आतंकी बशीर अहमद गिरफ्तार

Delhi Police की स्पेशल सेल ने JeM terrorist Basir Ahmad को किया गिरफ्तार पुलिस ने Basir Ahmad की गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया

3 min read
कश्मीर: दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, श्रीनगर से जैश आतंकी बशीर अहमद गिरफ्तार

नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस ( Delhi police ) की स्पेशल सेल ने जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी बसीर अहमद ( JEM Terrorist Basir Ahmad ) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दिल्ली पुलिस लंबे समय से बसीर अहमद की तलाश में थी।

आतंकी संगठन जैश—ए—मोहम्मद ( JeM terrorist Basir Ahmad ) लंबे समय से जम्मू—कश्मीर राज्य में सक्रिय है।

































पिछले 3 वर्षों में मारे गए 733 आतंकी
क्रमांक वर्ष आतंकी ढेर
12019113 (16 जून तक)
22018257
32017213
42016150

बीते दिनों कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भी जैश का ही हाथ था। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।































































इन आतंकियों का हुआ खात्मा
क्रमांकआतंकी ढेर आतंकी संगठन
1बुरहान मुजफ्फर वानीहिजबुल मुजाहिदीन
2अबु दुजानालश्कर ए तैयबा कमांडर
3बशीर लश्करीलश्कर ए तैयबा
4सब्जार अहमद बट्टहिजबुल मुजाहिदीन
5जुनैद मट्टूलश्कर ए तैयबा
6सजाद अहमद गिलकरलश्क ए तैयबा
7आशिक हुसैन बट्टहिजबुल मुजाहिदीन कमांडर
8अबू हाफिजलश्कर ए तैयबा
9तारिक पंडितहिजबुल मुजाहिदीन
10यासीन इट्टू ऊर्फ गजनवीहिजबुल मुजाहिदीन

हालांकि भारत ने जवाबी कार्रवाई कर बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक में करीब 300 आतंकी मारे गए थे।

वहीं, एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि रावलपिंडी के उस सैन्य अस्पताल में विस्फोट हुआ है जहां जैश-ए-मोहम्मद ( jaish e mohammad ) प्रमुख मसूद अजहर भर्ती है।

सामाजिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता अहसान उल्लाह मियाखेल ने रविवार रात ट्वीट किया, "पाकिस्तान के रावलपिंडी में सैन्य अस्पताल में हुआ बड़ा विस्फोट।"

10 घायल लोगों को इमरजेंसी में शिफ्ट करवाया गया। जैश-ए-मोहम्मद ( jaish e mohammad ) प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ( masood azhar ) यहां भर्ती है।

उन्होंने आगे कहा कि सेना द्वारा पूरी तरह से मीडिया को ब्लैकआउट किया गया। मीडिया को सख्ती से इसे कवर नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने ट्वीट के साथ कार्यकर्ता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें एक इमारत से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Updated on:
16 Jul 2019 12:15 pm
Published on:
16 Jul 2019 10:20 am
Also Read
View All