क्राइम

दिल्ली: संसद भवन से 3 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जांच के बाद छोड़ा

संसद भवन के गेट से एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार पुलिस को युवक के पास से तीन जिंदा कारतूस मिले युवक संसद भवन के अंदर जाने का प्रयास कर रहा था
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2020, 7:26 PM IST
j.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। यहां संसद भवन ( Parliament House ) के गेट से एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार किया गया है।

युवक के पास से तीन जिंदा कारतूस ( live rounds ) मिले हैं। यह युवक संसद भवन के गेट नंबर आठ ( Parliament House Gate no. 8 )से अंदर जाने का प्रयास कर रहा था।

गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मियों को जब उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसको रोक लिया और पुलिस ( Delhi Police ) को मामले की सूचना दी।

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम अख्तर बताया है। अख्तर गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। हालांकि बाद में शख्स को रिहा कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया की शख्स इन कारतूस को अपने पर्स से निकालना भूल गया था।

आपको बता दें कि जिंदा कारतूसों के साथ युवक ऐसे समय पकड़ा गया, जब संसद में बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य संसद भवन में मौजूद रहते हैं।

आज गुरुवार को भी लोकसभा में कोरोना वायरस और दिल्ली हिंसा का मुद्दा गर्माया रहा।

Updated on:
5 Mar 2020, 7:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
50 लाख की लॉटरी का झांसा, नशीला पेड़ा और ब्लैकमेलिंग! महाराष्ट्र में विवाहिता के साथ बार-बार हैवानियत

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

नागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: नाबालिग भांजी के प्रेमी को समझाना मौसी को पड़ा भारी, अपहरण के बाद हत्या

बुटलेगर से संपर्क के संदेह में जामनगर के हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई

जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल