क्राइम

​दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद को भेजा चौथा नोटिस, सरकारी लैब में कोरोना टेस्ट कराने को कहा

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मौलाना साद ( Maulana Saad ) को चौथी बार नोटिस भेजा है पुलिस ने मौलाना से सरकारी लैब में कोरोना टेस्ट ( Coronavirus test ) कराने के लिए कहा

2 min read
​दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद को भेजा चौथा नोटिस, सरकारी लैब में कोरोना टेस्ट कराने को कहा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus outbreak ) के प्रकोप के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कर निजामुद्दीन तबलीगी जमात ( Nizamuddin Tablighi Jamaat ) के प्रमुख मौलाना साद कांधलवी ( Maulana Saad Kandhalvi ) लगातार विवादों में बने हुए हैं।

दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने गुरुवार को मौलाना साद ( Maulana Saad ) को चौथी बार नोटिस भेजा है। पुलिस ने मौलाना साद से इस नोटिस में सरकारी लैब में कोरोना का टेस्ट ( Corona test ) कराने के लिए कहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौलाना साद पुलिस के साथ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनको यह नोटिस भेजा गया है।

गौरतलब है कि मौलाना साद के वकील फुजैल अहमद अयूबी ने कहा था कि मौलाना ने प्राइवेट और सरकारी लैब में कोरोना का टेस्ट कराया था।

वकील ने कहा था कि मौलाना की सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई हैं।

मौलाना साद के वकील ने यह भी कहा था कि वो लोग पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं और अभी पुलिस ने मौलाना साद को जांच में शामिल होने के लिए नहीं कहा है।

वकील ने इसके साथ ही इसका भी खुलासा किया था कि क्राइम ब्रांच अब तक साद को तीन नोटिस भेज चुकी है। जिनमें से दो का जवाब पुलिस को पहले ही दिया जा चुका है।

वकील ने बताया कि पुलिस की ओर से तीनों नोटिसों में मरकज, इसकी फंडिंग, बैंक अकाउंट्स, इनकम टैक्स और पैन नंबर संबंध जानकारी के लिए भेज गए थे। जिनका जवाब लॉकडाउन के बाद ही दिया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें

कोरोना ने बदली गांवों की तस्वीर, सूने घरों में लौटी रौनक, आबाद हुए आंगन, पढि़ए, लॉकडाउन में कैसे बदली जिंदगी…
Updated on:
30 Apr 2020 04:52 pm
Published on:
30 Apr 2020 04:41 pm
Also Read
View All